चलगली में कोयला तस्करी का बड़ा खुलासा, 32 टन कोयले सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026 11:38 AM

कुसमी 13 अप्रैल अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चलगली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे ट्रेलर से कोयला परिवहन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लंबे समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनिज तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च की रात ग्राम डोंगरो में पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़ा ट्रेलर क्रमांक CG 13 AL 4354 मिला। वाहन में भारी मात्रा में कोयला लोड था। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चालक द्वारा पेश किए गए कोयला परिवहन संबंधी दस्तावेजों की जांच में वे फर्जी पाए गए, जिसके बाद मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने पता लगाया कि ट्रेलर में करीब 32 टन कोयला लोड था। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मामले में शामिल तीन आरोपियों अक्षय कुमार, अफताब आलम और विनोद नायक को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी अलग-अलग जिलों के निवासी हैं और कोयला परिवहन के इस नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 मई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस अब अवैध कोयला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment