संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने किया जहर सेवन, उपचार के दौरान मौतप्रेम प्रसंग सहित विभिन्न पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच

May 26, 2026 9:44 AM

कुसमी, 26 मई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर के जाड़ाताला पारा में एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर सेवन से मौत हो गई। परिजन पहले उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे, जिसके कारण उपचार में देरी हुई और अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उपचार के दौरान मंगलवार तड़के किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार जाड़ाताला पारा निवासी सविता गिरी (15) पिता सुरेश गिरी सोमवार को अपने बड़े पिता की पुत्री निशा गिरी के साथ कुसमी बाजार आई थी। बाजार से लौटने के बाद शाम को उसने घर में भोजन बनाया और परिजनों के साथ भोजन भी किया। इसके बाद रात में वह अपनी बहन निशा गिरी के साथ घर के बाहर बैठकर बातचीत करती रही और फिर सोने चली गई।बताया जा रहा है कि देर रात अचानक सविता ने अपनी मां से तबीयत खराब होने की बात कही। परिजनों ने उसकी हालत गंभीर देखी, लेकिन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव के एक ओझा को बुलाकर झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया। काफी देर तक हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लेकर पहुंचे।अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान आशंका जताई कि किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसके बाद उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन अत्यधिक मात्रा में जहर सेवन एवं अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव की चर्चापरिजनों के अनुसार सविता तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी दोनों बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं तथा आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सविता प्राथमिक स्तर से आगे पढ़ाई नहीं कर पाई। वह घर में रहकर घरेलू कार्यों में हाथ बंटाती थी।ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि किशोरी आधुनिक जीवनशैली की ओर आकर्षित थी और उसे मोबाइल व डिजाइनर कपड़ों का शौक था। आर्थिक अभाव और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वहीं, पुलिस प्रेम प्रसंग की आशंका सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि जांच एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment