चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर टांगी से किया हमला, गले में आई चोट; मामला दर्ज

May 15, 2026 9:28 AM

कुसमी 15 मई सामरी पाठ थाना अंतर्गत ग्राम बेतपानी में घरेलू विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। चरित्र शंका को लेकर पति ने अपनी पत्नी पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे महिला के गले में चोट आई। पीड़िता की शिकायत पर सामरी पाठ थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेतपानी निवासी देवती खैरवार 11 मई को सरहुल पर्व मनाने अपने पूरे परिवार के साथ गांव में ही रहने वाले छोटे भाई बृजमोहन के घर गई थी। 12 मई को सरहुल पर्व मनाने के बाद शाम को वह परिवार सहित अपने घर लौट आई। बताया गया कि उसी रात उसका पति मंगल खैरवार शराब के नशे में था। परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे।इसी दौरान रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच मंगल खैरवार ने पत्नी देवती के चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और आवेश में आकर घर में रखी टांगी उठाकर देवती पर हमला कर दिया। हमले में महिला के गले में चोट आई।घटना के बाद 13 मई की सुबह देवती अपने रिश्ते के मामा ठोगहा खैरवार के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। इसके बाद मामा उसे उसके मायके ग्राम चरहट कला पहुंचा दिए। वहां उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पिता के साथ पहुंचकर पीड़िता ने सामरी पाठ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी मंगल खैरवार के विरुद्ध धारा 118(1), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment